अल्मोड़ा, जुलाई 6 -- Almora News: गणेश जोशी, चौखुटिया। स्वामी विवेकानंद राउमावि सिमलखेत के शिक्षक एवं कर्मचारियों ने जून का वेतन नहीं मिलने पर नाराजगी जताई है। कहना है कि प्रधानाध्यापक ने स्वयं के साथ अन्य शिक्षक व कर्मचारियों के वेतन देयक बनाकर सीईओ को भेजा है। प्रधानाध्यापक के वेतन आहरण पर रोक से उन्हें भी वेतन नहीं मिल पाया है। वरिष्ठ अध्यापक गोपाल दत्त बुधोड़ी सहित अन्य ने जून का वेतन देने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...