अल्मोड़ा, अगस्त 5 -- Almora News: गोविंद रावत , सल्ट। जीआईसी नैलवालपाली के बच्चों को शुद्ध जल मिल सके इसके लिए बीडीसी पुष्कर असवाल ने वाटर फिल्टर भेंट किया है। पिछले दिनों हुई अभिभावक संघ की बैठक में पेयजल की गुणवत्ता पर चिंता जताई गई थी। साथ ही स्टोरेज टैंक की नियमित सफाई की मांग उठी थी। प्रधानाचार्य हिम्मत कड़ाकोटी, एसएमसी अध्यक्ष कैलाश तिवारी, पीटीए दिनेश धौलाखंडी, चंद्रशेखर भारती, डीआर औलिया, राकेश पिरोड़िया, डॉ. महेश राम ने आभार जताया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...