अल्मोड़ा, अगस्त 29 -- Almora News: कमल पंत, अल्मोड़ा। डे-केयर संस्था की साप्ताहिक बैठक राजकीय संग्रहालय में शनिवार को हुई। इसमें बुजुर्गों ने जिला अस्पताल शिफ्ट करने की सुगबुगाहट पर नाराजगी जताई। अस्पताल को शिफ्ट नहीं करने की मांग की। बैठक में सदस्यों ने विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की। कहा कि जिला अस्पताल को रानीखेत शिफ्ट करने की सुगबुगाहट चल रही है। कहा कि मेडिकल कॉलेज मुख्यालय से काफी दूर है। यातायात की व्यवस्था भी सुसज्जित नहीं है। पहले से ही डॉक्टरों की कमी से अस्पताल जूझ रहे हैं। उन्होंने जिला अस्पताल को शिफ्ट नहीं करने की मांग की। साथ ही दो अक्तूबर को दो वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित करने का भी निर्णय लिया गया। यहां हेम जोशी, एमसी काण्डपाल, डॉ. गोकुल रावत, आनन्द बगडवाल, गिरीश जोशी, गजेंद्र नेगी, चंद्रमणी भट्ट, पुष्पा कैड़ा, डॉ. जेसी दुर...