अल्मोड़ा, सितम्बर 25 -- Almora News: गणेश जोश, चौखुटिया। यूकेडी से जिपं अध्यक्ष का चुनाव लड़ चुकीं सरस्वती किरौला ने जिला पंचायत में राजनीतिक भेदभाव से बजट आवंटन का आरोप लगाया है। कहा विपक्षी सदस्यों वाले गांवों में विकास कार्यों को रोका जा रहा है। जिससे क्षेत्र में विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। कहा कि अगर इसी प्रकार का भेदभाव होता रहा तो आने वाले समय में जल्द ही वह पद से इस्तीफा दे देंगी। सिर्फ बहुमत के आधार पर विपक्ष को नजरअंदाज करना गलत है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...