अल्मोड़ा, सितम्बर 15 -- Almora News: दन्या, संवाददाता। धौलादेवी ब्लॉक में मंगलवार को यूकेडी ने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए बैठक की। यहां मुख्य अतिथि व यूकेडी के केंद्रीय उपाध्यक्ष दिनेश कुंजवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया। कहा कि राज्य को बने 25 वर्ष बाद भी पहाड़ी लोगों को मूलभूत सुविधाओं के लिए जुझना पड़ रहा है और रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क जैसी सुविधाओं से जनता वंचित है। उत्तराखंड को बचाने के लिए युवाओं को यूकेडी के साथ मिलकर आगे आना होगा। ब्लॉक कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए तारा भट्ट को उपाध्यक्ष, संदीप जोशी को महामंत्री, पवन आर्या को सचिव और विनोद कुमार को संगठन मंत्री बनाया गया। यहां ब्लॉक अध्यक्ष आनंद सिंह ऐरी, दिनेश जोशी, जिला अध्यक्ष रवि नेगी, जिला महामंत्री क...