अल्मोड़ा, जुलाई 8 -- Almora News: मुकेश सक्टा, अल्मोड़ा। प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता राजपाल यादव और हेमन्त पांडे ने बुधवार को देवभूमि के पवित्र जागेश्वर धाम पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का पूजन किया और आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर आचार्य निर्मल भट्ट के मार्गदर्शन में उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना संपन्न की। जागेश्वर धाम की अलौकिक ऊर्जा और शांति से अभिभूत होकर दोनों कलाकारों ने यहां की आध्यात्मिक महिमा का गुणगान किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...