Almora News: जागेश्वर धाम में ऑफ सीजन में उमड़ी भक्तों की भीड़
अल्मोड़ा, अक्टूबर 23 -- Almora News: अल्मोड़ा। सुप्रसिद्ध जागेश्वर धाम में ऑफ सीजन ने उमड़ी भक्तों की भीड़ ने व्यवस्थाओं को पटरी से उतार दिया। सैकड़ों की संख्या में भक्त बाबा के दर्शन के लिए पहुंचे। हालात यह रहे कि आरतोला से लेकर जागेश्वर धाम तक भक्तों का जमावड़ा लगा रहा। बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ने से भक्तों को जाम से दो-चार होना पड़ा। जागेश्वर धाम में इस बार ऑफ सीजन में भी लगातार पर्यटकों और श्रद्धालुओं की संख्या में अप्रत्याशित बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। स्थानीय व्यापारियों के अनुसार ऑफ सीजन में ऐसी अप्रत्याशित भीड़ इससे पहले कभी नहीं देखी। भीड़ ने पिछले सालों के पर्यटन सीजन के सारे रिकार्ड ध्वस्त कर दिए हैं। बताया कि बुधवार रात क्षेत्र के सभी होटल, होमस्टे और रिजॉर्ट पूरी तरह से पैक रहे। गुरुवार को सुबह से ही मंदिर के अंदर और बाहर भक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.