अल्मोड़ा, नवम्बर 5 -- Almora News: मुकेश सक्टा, अल्मोड़ा। जल स्रोत व नदी पुनर्जीवन प्राधिकरण (सारा) के तहत संचालित कार्यों में सुस्ती पर गुरुवार को डीएम ने नाराजगी जताई। अधिकारियों से कार्यों में तेजी लाने और लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश दिए। गुरुवार को डीएम अंशुल सिंह ने सारा के तहत संचालित विभिन्न कार्यों की समीक्षा बैठक की। समीक्षा बैठक निर्धारित लक्ष्यों के सापेक्ष कम उपलब्धि व कार्यों की धीमी प्रगति पर कड़ी नाराजगी जाहिर की। कहा कि जल स्रोतों के संरक्षण, संवर्धन और पुनर्जीवन से जुड़ी इस महत्वपूर्ण परियोजना में किसी भी स्तर पर लापरवाही व देरी बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने जलागम, वन व सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप कार्यों की प्रगति करने के निर्देश दिए। डीएम ने वर्षा जल संचयन, ज...