अल्मोड़ा, अक्टूबर 13 -- Almora News: चौखुटिया। क्षेत्र की शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क व अन्य बुनियादी सुविधाओं की मांग के लिए गेवाड़ विकास समिति धरने पर डटी हुई है। व्यापारियों ने भी आंदोलन के समर्थन में आज यानी मंगलवार को दोपहर 12 बजे तक दुकानें बंद रखने का निर्णय लिया। सोमवार को भी प्रदर्शन कर गेवाड़ विकास समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि वह पिछले तीन सालों से लगातार क्षेत्र की समस्याओं के लिए संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन सिवाय कोरे आश्वासन के शासन व प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। समिति ने आज होने वाली जन आक्रोश रैली को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया। कहा कि रैली निकालने के साथ क्रमिक अनशन भी शुरू किया जाएगा। व्यापार संघ ने भी जनआक्रोश रैली को अपना समर्थन दिया। व्यापार संघ अध्यक्ष हरीश कैड़ा, मीडिया प्रभारी हरीश मैनाली ने बताया ...