Almora News: जंगली जानवरों से छुटकारे को तहसील पहुंचे कांग्रेसी
अल्मोड़ा, सितम्बर 3 -- Almora News: सोमेश्वर। क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे बंदरों, जंगली सुअरों और गुलदार के आतंक की बढ़ती घटनाओं के कारण कांगेसियों ने तहसील पहुंचकर पटवारी के माध्यम से डीएम को ज्ञापन भेजा। जल्द से जल्द जंगली जानवरों से निजाद दिलाने की मांग की। जंगली जानवरों के आतंक की बढ़ती घटनाओं बीच सोमेश्वर क्षेत्र के विभिन्न गांवों के लोग ब्लॉक अध्यक्ष राजू भट्ट के नेतृत्व में तहसील पहुंचे और डीएम को संबोधित ज्ञापन पटवारी को सौंपा। कांग्रेसियों ने कहा कि क्षेत्र में आए दिन बंदरों के हमले की घटनाएं सामने आ रही हैं। कई महिलाओं और बुजुर्गों को बंदरों ने काट दिया है। इसके अलावा किसानों की खेती को भी बंदर और सुअर चट कर जा रहे हैं। वहीं, रात में गुलदार की डर से लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। कांग्रेसियों ने डीएम से बंदर पकड़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.