अल्मोड़ा, सितम्बर 26 -- Almora News: अल्मोड़ा। पुलिस लाइन में शुक्रवार को मासिक अपराध समीक्षा बैठक हुई। बैठक में एसएसपी चंद्रशेखर आर घोड़के ने छात्र संघ चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए। साथ ही अराजकता और हुड़दंग काटने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने को कहा। एसएसपी ने चुनाव को देखते हुए थाना-चौकी प्रभारियों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कॉलेज प्रबंधन व छात्र प्रतिनिधियों से समन्वय स्थापित करने को कहा। कहा कि, जिन थाना क्षेत्रों में छात्रसंघ चुनाव होने हैं, वहां अतिरिक्त पुलिस बल नियुक्त करने को कहा। संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्क निगरानी रखते हुए आवश्यक निरोधात्मक व वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: विधि-व्यवस्था से कोई समझौता नहीं, गश्ती बढ़ाएं : डीएम-एसएसपी लगातार गश्त के साथ पिके...