Almora News: छात्रों का व्यवहार बदले तो अभिभावकों से करें संवाद'
अल्मोड़ा, नवम्बर 24 -- Almora News: अल्मोड़ा। जिले में मादक पदार्थों की रोकथाम और नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने को लेकर सोमवार को जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की बैठक हुई। एडीएम युक्ता मिश्र ने नशे की समस्या से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। एडीएम ने शिक्षा विभाग को विशेष रूप से विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों पर ध्यान केंद्रित करने को कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि स्कूलों में नियमित जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएं और शिक्षक विद्यार्थियों के व्यवहार व गतिविधियों पर नजर रखें। किसी भी छात्र में असामान्य व्यवहार या बदलाव दिखने पर तत्काल अभिभावकों से संवाद कर समय रहते परामर्श व सहयोग उपलब्ध कराया जाए। यह भी पढ़ें- Almora News: 'छात्रों का व्यवहार बदले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.