अल्मोड़ा, अक्टूबर 11 -- Almora News: गणेश जोशी, चौखुटिया। महिला पतंजलि योग समिति की ओर से रविवार को तहसील इकाई का गठन हुआ। तनुजा बिष्ट तहसील प्रभारी, तारा फुलोरिया महामंत्री, ममता शर्मा संगठन मंत्री, कांता रावत कोषाध्यक्ष और मंजू भंडारी व सुनीता जोशी कार्यकारणी सदस्य नामित हुए। सभी ने क्षेत्र में योग के लाभों को लोगों तक पहुँचाने का संकल्प लिया। यहां राज्य कार्यकारिणी सदस्य कमला रिखाड़ी, जिला कार्यकारी प्रभारी मंजू कुर्वावी व अन्य स्थानीय योग साधक थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...