अल्मोड़ा, सितम्बर 8 -- Almora News: चौखुटिया। तहसील के टेडागांव में मंगलवार को अखण्ड ज्योति प्रज्वलित कर मां नंदा देवी पूजा शुरू हुई। इस उत्सव में देव अवतरण, भजन-कीर्तन, झोड़े, रात्रि जागरण होगा। 14 सितम्बर को मां नंदा मंदिर जाबर में मुख्य रात्रि मेले के बाद 15 सितंबर को समापन होगा। टेडागांव में मंगलवार को अखण्ड ज्योति और विधि-विधान के साथ मां नंदा की पूजा शुरू की गई। यहां कत्यूर सहित विभिन्न देवी-देवताओं का आह्वान किया गया। देव अवतरण के बाद टेडागांव, कोट्यूडा, धनाण, पैली, न्यौनी आदि ग्राम पंचायतों से पहुंचे भक्तों ने आशीर्वाद लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...