अल्मोड़ा, अगस्त 26 -- Almora News: अल्मोड़ा। कोतवाली पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में तत्परता दिखाते हुए तहरीर मिलने के मात्र पांच घंटे के भीतर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीम ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल भी सकुशल बरामद कर ली है। पुलिस के मुताबिक पाली निवासी रितेश कुमार पालीवाल ने सोमवार को कोतवाली में तहरीर देकर बताया था कि 13 अगस्त को एनटीडी पंचायत घर के पास से उनकी मोटरसाइकिल अज्ञात चोर ने उड़ा ली थी। पुलिस ने सूचना पर मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद एसएसपी चंद्रशेखर आर घोड़के के निर्देश और कोतवाल योगेश चन्द्र उपाध्याय ने टीम के साथ छानबीन शुरू कर दी। इस दौरान सूचना मिली कि बाइक को रोहित जोशी नामक युवक के पास देखा गया है। पुलिस ने बिना देरी किए हुए युवक को दबोच लिया। आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया वाहन बरामद किया गय...