Almora News: चुनावी तैयारियों में कांग्रेस, संगठन मजबूती पर फोकस
अल्मोड़ा, जुलाई 19 -- Almora News: रानीखेत। कांग्रेस भी अब चुनाव को लेकर तैयारियों में जुट गई है। न्याय पंचायत प्रभारियों की नियुक्ति के बाद अब कमेटी के विभिन्न विभागों को भी मजबूत किया जा रहा है। कुछ समय से रिक्त चल रहे अनुसूचित जाति विभाग के जिलाध्यक्ष पद पर गुसाई राम की ताजपोशी की गई है। बैठक में संगठन की मजबूती पर चर्चा हुई। प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल की संस्तुति पर एससी विभाग में गुसाईं राम को रानीखेत जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। नियुक्ति के बाद यहां कार्यालय में नए जिलाध्यक्ष का स्वागत किया गया। वक्ताओं ने कहा कि गुसाईं राम का प्रशासनिक अनुभव, सामाजिक सरोकारों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता तथा संगठनात्मक कार्यशैली अनुसूचित जाति विभाग को नई दिशा और नई ऊर्जा प्रदान करेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.