अल्मोड़ा, अगस्त 13 -- Almora News: रानीखेत। नगर में इस बार तीन दिनी कृष्ण जन्माष्टमी झांकी प्रतियोगिता चार सितंबर से शुरू होगी। झांकियों की शोभायात्रा सात सितंबर को निकाली जाएगी। शिव मंदिर परिसर कृष्ण जन्माष्टमी समिति की बैठक में वक्ताओं ने कहा कि युवाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से झांकी प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। बच्चे और युवा रात्रिकालीन झांकियां सजाते हैं। शिव मंदिर एवं धर्मशाला समिति ऐतिहासिक परंपरा के संरक्षण तथा संवर्धन के लिए बीते कई सालों से झांकी निर्माण को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतियोगिता का आयोजन करती है। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: ध्वनि और प्रकाश माध्यम से होगी कृष्णलीला

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...