अल्मोड़ा, सितम्बर 29 -- Almora News: सीएस सनवाल, भिकियासैंण। नगर के बडियाली बाजार में फास्ट फूड की दुकान चलाने वाले बिशन नाथ के पुत्र रोहन नाथ ने राज्य लोअर पीसीएस परीक्षा में छठी रैंक लाकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। 23 वर्षीय रोहन मूल रूप से दयोराडी के निवासी हैं और प्रारम्भिक शिक्षा दिल्ली और बीएससी एसएसजे परिसर से की है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय चाचा बलवन्त नाथ के मार्गदर्शन को दिया है, जो अपर पीसीएस में चयनित होने के बाद देहरादून में प्रशिक्षण ले रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...