Almora News: चनौदा के रियूनिया में रामलीला मंचन हुआ शुरू
अल्मोड़ा, अक्टूबर 25 -- Almora News: कुंवर भाकुनी, सोमेश्वर। चनौदा में आदर्श रामलीला कमेटी रियूनिया शैल की ओर से रामलीला मंचन का शुभारंभ हुआ। पहले दिन सूत्रधार और नटी की स्तुति, अयोध्या में राजा दशरथ के घर में राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघन का जन्म होना, ऋषि मुनियों पर रावण सहित अन्य राक्षसों का अत्याचार करना आदि प्रसंगों का मंचन किया गया। ठंड के बीच दर्शक देर रात तक लीला का आनंद लेने जुटे रहे। यहां कमेटी अध्यक्ष महेंद्र बोरा, व्यवस्थापक हरीश भाकुनी आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.