Almora News: चतुर्थ श्रेणी कर्मियों ने काला फीता बांधकर किया प्रदर्शन
अल्मोड़ा, अगस्त 14 -- Almora News: मुकेश सक्टा, अल्मोड़ा। जिला अस्पताल में शुक्रवार को चिकित्सा स्वास्थ्य परिवार कल्याण चतुर्थ श्रेणी संघ शाखा ने लंबित मांगों को लेकर सांकेतिक प्रदर्शन किया। काला फीता बांधकर अपनी नाराजगी व्यक्त की और लंबित मांगों को पूरा करने की अपील की। प्रांतीय पदाधिकारियों के निर्देश पर कर्मचारियों ने सुबह से ही बाजुओं पर काला फीता बांधकर विभागीय कार्य निपटाया। इस दौरान उन्होंने तीन सूत्रीय मांग के लिए सांकेतिक प्रदर्शन किया। इनमें पौष्टिक आहार दिए जाने, लंबे समय से रुकी पदोन्नति प्रक्रिया को शीघ्र लागू करने और मासिक धुलाई भत्ते को बढ़ाकर 500 रुपये करने की मांग की। कहा कि यदि शासन स्तर पर उनकी मांगों का न्यायसंगत निस्तारण समय पर नहीं किया गया, तो वे पूर्ण कार्यबहिष्कार जैसे उग्र आंदोलन के लिए विवश होंगे। यह भी पढ़ें- N...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.