अल्मोड़ा, नवम्बर 16 -- Almora News: रानीखेत। चंडीगढ़ में 14 व 15 नवंबर को आयोजित हंटर्स ओपन ताइक्वांडो चैंपियनशिप में रानीखेत के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में संजना और किरण ने स्वर्ण पदक, जबकि मानव राठौर ने कांस्य पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर हिल टाइगर्स ताइक्वांडो अकादमी रानीखेत की प्रशिक्षक काव्या तलरेजा ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी। उन्होंने सफलता का श्रेय खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और नियमित अभ्यास को दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...