Almora News: ग्रीन फील्ड में बच्चों को बताया पर्यावरण का महत्व
अल्मोड़ा, जुलाई 15 -- Almora News: मुकेश सक्टा, अल्मोड़ा। नगर के ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल में बुधवार को हरेला पर्व मनाया गया। इस दौरान बच्चों को पर्यावरण का महत्व बताया गया। बच्चों को धरा को स्वच्छ रखने, प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने, अधिक से अधिक पौधरोपण करने की अपील की गई। बच्चों ने पर्यावरण से संबंधित आकर्षक सामग्रियां बनाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान प्रधानाचार्य सुरीना चौधरी, प्रबंधक हर्षवर्धन चौधरी सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद थीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.