अल्मोड़ा, अगस्त 3 -- Almora News: कुवर भाकुनी, सोमेश्वर। ग्राम प्रधान संगठन सोमेश्वर के सदस्यों ने प्रशासन से विभिन्न समस्याओं का निस्तारण की मांग की है। संगठन सदस्यों ने सोमवार को सीडीओ रामजी शरण शर्मा के माध्यम से डीएम को ज्ञापन भेजा। प्रधानमंत्री आवास योजना के सर्वे में चयन से वंचित लोगों के नाम जोड़ने, ग्राम पंचायतों की एक वर्ष पहले की लंबित कार्य योजनाओं पर शीघ्र काम करने, पूर्व में किये गये मनरेगा कार्यों में श्रमिकों एवं सामग्री का भुगतान करने, ग्राम प्रधानों का मानदेय पंद्रह हजार रुपए प्रति माह करने, जीरामजी योजना के तहत होने वाले कार्यों की ऑफलाइन उपस्थिति दर्ज करने, ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों को अन्य विभागीय कार्यों में नहीं भेजने की मांग की गई है। यहां अध्यक्ष उमेश मेहरा, कैलाश बोरा, भुवन दोसाद, कैलाश कुमार, बसंत कैड़ा, त्रि...