अल्मोड़ा, अक्टूबर 13 -- Almora News: नवीन भट्ट, रानीखेत। उपराड़ी ग्राम सभा की बैठक में जलागम विभाग के कार्यों पर मंथन हुआ। ग्राम प्रभारी जलागम यूनिट योगेश बिष्ट ने परियोजना से संबंधित तमाम जानकारियां दी। मुख्य वक्ता भाजपा जिला आईटी सेल के संयोजक पूर्व प्रधान प्रदीप बिष्ट ने ग्रामीणों से सरकार की परियोजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। प्रधान माया बिष्ट की अध्यक्षता में हुई बैठक में तमाम कार्यों का अनुमोद हुआ। बैठक में 40 से अधिक ग्रामीण थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...