अल्मोड़ा, अगस्त 11 -- Almora News: अल्मोड़ा। गोल्ज्यू महोत्सव के आयोजन को लेकर बैठक हुई। बैठक में महोत्सव की तैयारियों, कार्यक्रमों के आयोजन व व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। बताया कि उत्तराखंड के अलावा अन्य राज्यों की भी संस्कृति की झलक महोत्सव में दिखेगी। मल्ला महल में 22 से 28 अक्तूबर तक जय गोल्ज्यू महोत्सव का आयोजन होना है। महोत्सव की तैयारियों पर हुई बैठक में आयोजन को भव्य बनाने पर चर्चा की गई। तय हुआ कि महोत्सव के माध्यम से उत्तराखंड की लोक संस्कृति, लोक कला, लोक संगीत व पारंपरिक विरासत प्रस्तुत करने पर विशेष जोर दिया जाएगा। स्थानीय कलाकारों को मंच प्रदान करने का प्रयास होगा। अन्य राज्यों की लोक संस्कृतियों की भी प्रस्तुति होगी। यहां मनोज सनवाल, रवि रौतेला, दीवान सतवाल, प्रकाश बिष्ट, अनिल, हरीश कनवाल, दीप बिष्ट, अर्जुन सिंह बिष्ट, मनोज ज...