Almora News: गुलदार से दहशत, पिंजरा लगाने की मांग
अल्मोड़ा, अक्टूबर 27 -- Almora News: रानीखेत। भिकियासैंण और ताड़ीखेत क्षेत्र में गुलदार की लगातार आवाजाही से ग्रामीणों में भय का माहौल है। दलमोड़ी के समीप बधाण गांव और थकुलाड़ी में पशुधन की सुरक्षा को लेकर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री विमला रावत ने वन विभाग के अधिकारियों से मुलाकात कर प्रभावित क्षेत्रों में पिंजरा लगाने की मांग उठाई। उन्होंने प्रभागीय वन क्षेत्राधिकारी तापस मिश्रा को समस्या से अवगत कराया और एसडीओ काकुल पुंडीर से भी दूरभाष पर वार्ता की। वन विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर सार्थक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। यह भी पढ़ें- Almora News: दो गुलदारों की गुर्राहट से भय के साये में बिताई रात यह भी पढ़ें- Almora News: गुलदार की आवाजाही से ग्रामीणों में दहशत, पिंजरा लगाने की मांग
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.