अल्मोड़ा, जुलाई 17 -- Almora News: मुकेश सक्टा ,अल्मोड़ा। बाड़ेछीना स्थित पौराणिक गुफाताल के कायाकल्प को लेकर पं कैलाश चंद्र भट्ट के नेतृत्व में लोगों ने डीएम अंशुल सिंह के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा। गुफाताल क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से बताया। मांग की कि इस पौराणिक स्थल पर आने वाले साधु-संतों और श्रद्धालुओं के लिए एक सर्वसुविधायुक्त धर्मशाला का निर्माण किया जाए। साथ ही गुफाताल तक सुगम रास्ता, आधुनिक शौचालय और ध्यान स्थल बनाया जाए। यह भी पढ़ें- आरतोला से जागेश्वर सड़क से लगे मंदिर संवरेंगे

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...