अल्मोड़ा, नवम्बर 20 -- Almora News: अल्मोड़ा। भतरौंजखान पुलिस और एसओजी टीम की संयुक्त कार्रवाई में गांजा तस्करी के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। साथ ही कार को भी सीज किया है। एसएसपी चंद्रशेखर आर घोडके के निर्देश पर भतरौंजखान एसओ अवनीश कुमार और एसओजी प्रभारी सुनील धानिक ने टीम के साथ बुधवार रात चेकिंग अभियान चलाया। मोहान पुलिस सहायता केन्द्र से कुमेरिया के बीच आने वाले वाहनों की तलाशी ली। इस दौरान पिथौरागढ़ नंबर की एक कार में दो लोग आते दिखाई दिए। पूछताछ करने पर युवकों ने अपना नाम बिल्ला सिंह निवासी ग्राम मिलक नोखरीद, स्वार रामपुर, यूपी और आशीष सिंह निवासी ग्राम दिगोलीखाल धुमाकोट, पौड़ी गढ़वाल बताया। तलाशी लेने पर कार से तीन कट्टों से 25.920 क...