Almora News: गनियाद्योली में फिर सूखे नल, आश्वासन भी रहा अधूरा
अल्मोड़ा, अक्टूबर 15 -- Almora News: रानीखेत। ताड़ीखेत ब्लॉक के गनियाद्योली क्षेत्र में पेयजल संकट ने फिर गहराने लगा है। पिछले तीन दिनों से पानी की आपूर्ति बाधित होने से क्षेत्रवासी परेशान हैं। जबकि पूर्व में जल निगम ने वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर क्षेत्र को काकड़ीघाट से संचालित ग्रामीण पेयजल योजना से जोड़ने का आश्वासन दिया था। गनियाद्योली सहित आस पास के क्षेत्रों में वर्तमान में जर्जर ताड़ीखेत-गगास पेयजल योजना से पानी की आपूर्ति की जाती है। जीर्णोद्धार के अभाव में यह योजना बार-बार जवाब दे रही है, जिसका खामियाजा क्षेत्रवासियों को भुगतना पड़ रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.