अल्मोड़ा, अक्टूबर 3 -- Almora News: रानीखेत। छावनी क्षेत्र के अंतर्गत मस्जिद से नीचे सुदामापुरी-एरोली-राजपुरा मार्ग हादसे का सबब बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गंदा पानी बहने से संपर्क मार्ग में काई जम गई है। जिस कारण फिसलन बढ़ रही है। कई लोग इस मार्ग पर फिसलने से चोटिल भी हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि आस पास गंदगी भी खुले में बह रही है। क्षेत्र निवासी शेर सिंह राणा, सोनू सिद्दिकी सहित तमाम लोगों ने संपर्क मार्ग तथा आस पास की सफाई करने की मांग की है। उनका कहना है कि गंदे पानी से बदबू फैल रही है। छावनी परिषद को तत्काल इस पर सार्थक कार्रवाई करनी चाहिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...