अल्मोड़ा, अगस्त 8 -- Almora News: अल्मोड़ा। नगर के वार्ड झिझाड़ स्थित खम्पा मार्केट क्षेत्र में गुरुवार रात एक व्यापारी के साथ लूटपाट और मारपीट का मामला सामने आया है। घटना से आक्रोशित स्थानीय लोग कोतवाली पहुंचे और सख्त कार्रवाई करने की मांग की। शिकायतकर्ता केवलानंद जोशी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गुरुवार रात पौने दस बजे वह अपनी दुकान का कार्य समाप्त कर घर कर्नाटक खोला जा रहे थे। इसी दौरान झिझाड़ और बक्शीखोला के बीच तीन नशेड़ी युवकों ने उन्हें जबरन रोक लिया। आरोप है कि तीनों ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और जेब में रखे दो हजार रुपये नकद छीनकर फरार हो गए। पार्षद अमित साह ने कहा कि नगर के बीचों-बीच इस तरह की वारदात होना बेहद चिंताजनक है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...