अल्मोड़ा, नवम्बर 11 -- Almora News: अल्मोड़ा। दिवाली के बाद बढ़े कूड़े के साथ बाजार में खड़े वाहन ने भी नगर में सफाई व्यवस्था के लिए मुसिबत बने हैं। पर्यावरण मित्रों ने बताया कि बाजार में दोपहिया-चौपहिया वाहन खड़े रहते हैं, जिससे कूड़ावाहनों को जाने की जगह नहीं मिल पाती, कई बार वाहन हटाने के लिए लोगों को बुलाना पड़ता है। इससे कूड़ा उठाने की प्रक्रिया धीमी हो जाती है और कई जगहों पर कूड़ा भी नहीं उठ पाता। कर्मियों ने बाजार में नियमों के खिलाफ खड़े वाहनों पर कार्रवाई करने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...