Almora News: क्षतिग्रस्त सड़क के नहीं सुधरने पर नाराजगी
अल्मोड़ा, अगस्त 13 -- Almora News: अल्मोड़ा। जिला पंचायत सदस्य सल्ला भाटकोट शैलजा चम्याल ने लोनिवि के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपा। अल्मोड़ा-सेराघाट मार्ग में कसाड़ बैंड के पास के पास क्षतिग्रस्त सड़क के नहीं सुधरने पर नाराजगी जताई। लोनिवि के ईई को सौंपे ज्ञापन में जिला पंचायत सदस्य ने कहा कि अल्मोड़ा-सेराघाट में धौलछीना से कसाड़ बैण्ड की ओर जाते समय सड़क काफी क्षतिग्रस्त हो गई है। कीचड़ व मलबे के कारण वाहन सड़क पर रपट जाते हैं। कई बार दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं, लेकिन इसके बाद भी क्षतिग्रस्त सड़क को अब तक नहीं सुधारा जा सका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.