Almora News: क्षतिग्रस्त टैंक से कंडारखुवा में पानी की किल्लत
अल्मोड़ा, जुलाई 2 -- Almora News: रानीखेत। ताड़ीखेत ब्लॉक के कंडारखुवा क्षेत्र में पानी की किल्लत से ग्रामीण परेशान हैं। बहरों और वलनी गांव में समस्या को देखते हुए पंचायत प्रतिनिधियों ने अधिकारियों के साथ जीर्ण- क्षीर्ण टैंकों तथा पाइपलाइनों का निरीक्षण किया। यहां जलागम की तरफ से पूर्व में निर्मित टैंक क्षतिग्रस्त हो गए हैं। ईड़ा की क्षेत्र पंचायत सदस्य विमला रावत ने बताया कि इन क्षेत्रों में पानी की बड़ी समस्या है। पुराने टैंक जीर्ण क्षीर्ण हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि जल संस्थान और जल निगम के अधिकारियों से भी इस संबंध में वार्ता हो चुकी है। निरीक्षण के दौरान वहां मौजूद ग्रामीणों को सरकार की पुराने जल स्रोतों के पुनर्निर्माण, जल संरक्षण और जल संवर्धन योजना के बारे में बताया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.