अल्मोड़ा, जुलाई 15 -- Almora News: अल्मोड़ा। क्वारब में आज से चार दिन के लिए हल्के वाहनों और यात्री बसों की आवाजाही शुरू हो गई है। वैकल्पिक मार्ग डोबा-चौसली पर इस दौरान आवाजाही पूरी तरह बंद रहेगी। मार्ग पर कई जगहों पर भूस्खलन के कारण यह निर्णय लिया गया है। बीते दिनों हुई बारिश के कारण क्वारब बाईपास डोबा-चौसली मार्ग की हालत भी बदहाल हो गई है। सड़क पर कई जगहों पर भूस्खलन हो गया है। मलबा और बोल्डर आने से आए दिन आवाजाही ठप हो रही है। कई जगहों पर हो रहे भूस्खलन के कारण प्रशासन ने मार्ग पर चार दिन के लिए आवाजाही बंद करने का निर्णय लिया है। यह भी पढ़ें- Varanasi News: रथयात्रा मेले के लिए 15 जुलाई से रहेगा यातायात प्रतिबंध जारी आदेश के मुताबिक, 15 से 18 जुलाई तक डोबा-चौसली मार्ग पर यातायात पूरी तरह से बंद रहेगा। वहीं, अल्मोड़ा-क्वारब मार्ग पर हल...