अल्मोड़ा, अक्टूबर 26 -- Almora News: अल्मोड़ा, संवाददाता। चिकित्सा शिक्षा निदेशक डॉ. आशुतोष सयाना ने सोमवार को बेस अस्पताल का जायजा लिया। अधिकारियों व डॉक्टरों को आवश्यक दिशानिर्देश भी दिए। क्रिटिकल केयर सेंटर व अन्य निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। सोमवार को चिकित्सा शिक्षा निदेशक ने बेस अस्पताल में इमरजेंसी, ओपीडी व वार्डों का निरीक्षण किया। निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को जांचने के साथ मरीजों का हालचाल भी जाना। साथ ही सीनियर रेजीडेंट हॉस्टर, क्रिटिकल केयर सेंटर व अन्य आवास के लिए निर्माणाधीन भवनों में चल रहे कार्यों का भी जायजा लिया। अधूरे पड़े कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। कहा कि मेडिकल कॉलेज व बेस अस्पताल की परेशानियों के निराकरण करने के हर संभव प्रयास किए जाएंगे। इसके बाद डॉ. आशुतोष सयाना ने मेडिकल कॉलेज का भी निर...