Almora News: कैंटर-स्कूटी हादसे में आरोपी चालक पर मुकदमा
अल्मोड़ा, अगस्त 8 -- Almora News: सोमेश्वर। कोतवाली क्षेत्र के लोद में हुए हादसे में पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर आरोपी कैंटर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक रैत निवासी नंदन सिंह राना ने तहरीर दी है। कहना है कि बीती 30 जुलाई को 22 साल का उनका चचेरा भाई अर्पित राना अपने साथी सूरज सिंह मेहरा के साथ स्कूटी से बिन्ता से सोमेश्वर की तरफ आ रहे थे। इसी दौरान लोद के पास अनियंत्रित कैंटर ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी थी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए एंबुलेंस के नहीं पहुंचने पर बाइक से ही अल्मोड़ा बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दुर्घटना के बाद आरोपी चालक शंकर सिंह कैड़ा निवासी बयाला खालसा मौके से वाहन सहित फरार हो गया था। जिसे ग्रामीणों ने आधा किमी दूर तैल मिनारी के पास पकड़ लिया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.