अल्मोड़ा, अक्टूबर 15 -- Almora News: रानीखेत। कुमाऊं रेजिमेंट केंद्र की ओर से रक्षा सुरक्षा कोर (डीएससी) की भर्ती दो से सात नवंबर तक होगी। भर्ती में कुमाऊं एवं नागा रेजिमेंट के शेप-1 मेडिकल श्रेणी के पूर्व सैनिक भाग ले सकेंगे। केआरसी भर्ती कार्यालय से मिली जानकारी के तहत सिपाही जनरल ड्यूटी और सिपाही क्लर्क (एसडी) पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन निर्धारित मानकों के अनुसार किया जाएगा। सिपाही जनरल ड्यूटी के लिए 31 अक्तूबर 2024 से 31 अक्तूबर 2026 तक सेवानिवृत्त हुए, 46 वर्ष से कम आयु और शेप-1 मेडिकल श्रेणी के पूर्व सैनिक भाग लेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...