अल्मोड़ा, अगस्त 29 -- Almora News: कमल पंत, अल्मोड़ा। मेजर ध्यानचंद्र के जन्मदिन और राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर शनिवार को स्टेडियम में खेल प्रतियोगिताएं हुई। जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में कुलसीवी ए की टीम विजेता बनी। शनिवार को हॉकी प्रतियोगिता का पहला मैच कुलसीवी ए व खेलों इण्डिया टीम के बीच हुआ। कुलसीवी की टीम 3-0 से विजेता रही। दूसरा मैच कुलसीवी ए व कुलसीवी बी के मध्य खेला गया। इसमें कुलसीवी ए ने बी को 2-0 से मात दी। तीसरा मैच खेलो इण्डिया व कुलसीवी बी के बीच खेला गया। इसमें खेलो इंडिया की टीम ने 3-0 से जीत दर्ज की। फाइनल मुकाबला खेलो इण्डिया व कुलसीवी ए के बीच खेला गया। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: नोजगे स्कूल में खेल दिवस पर बास्केटबाल कोर्ट का शुभारंभ इसमें कुलसीवी ए ने खेलो इंडिया को 3-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया। वहीं, बास्क...