अल्मोड़ा, जुलाई 5 -- Almora News: नवीन भट्ट, रानीखेत। तहसील के कुंवाली में राष्ट्रीयकृत बैंक की शाखा खोलने की मांग तेज होने लगी है। 12 न्याय पंचायतों से घिरे इस क्षेत्र में बैंक की शाखा नहीं होने के कारण लोगों को 30 किमी दूर रानीखेत आना पड़ता है। जनप्रतिनिधियों की बैठक में शाखा के लिए संघर्ष करने पर सहमति बनी। पंचायत घर में आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि शाखा नहीं होने के कारण ग्रामीणों को बैंकिंग कार्यों के लिए रानीखेत, अल्मोड़ा, बग्वालीपोखर का रुख करना पड़ता है, बुजुर्ग, महिलाएं, विद्यार्थी, किसान और पेंशनरों को भारी परेशानी झेलनी पड़ती है। लंबी दूरी तय करने समय और धन दोनों बरबाद होता है। चेतावनी दी कि जल्द सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रामीण आंदोलन शुरू कर देंगे।बैठक में अंशुल सिंह बजेठा ने कहा कि कुंवाली में बैंक शाखा खुलने से ल...