Almora News: कार्रवाई नहीं होने पर रोष, अनशन का किया ऐलान
अल्मोड़ा, नवम्बर 25 -- Almora News: द्वाराहाट। सात सूत्रीय मांगों के लिए क्षेत्रीय विकास संघर्ष समिति ने प्रदर्शन कर विरोध जताया। शासन-प्रशासन पर कार्रवाई करने की बजाय सिर्फ कोरे आश्वासन देने का आरोप लगाया। आज से क्रमिक अनशन शुरू करने का भी ऐलान किया। जनप्रतिनिधियों व लोगों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। एसडीएम के माध्यम से डीएम को ज्ञापन भी भेजा। कहा कि 16 नवम्बर से आंदोलनकारी क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के निदान के लिए धरने पर बैठे हुए हैं, लेकिन इसके बावजूद अब तक समस्याओं के निदान के लिए कोई कार्रवाई नहीं की गई है। आक्रोशित आंदोलनकारी अब क्रमिक अनशन पर बैठने को मजबूर हो गए हैं। कहा कि अगर जल्द मांग पूरी नहीं हुई तो आमरण अनशन भी शुरू किया जाएगा। वहीं, विधायक मदन बिष्ट व पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी ने भी आंदोलन स्थल पर पहुंच लोग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.