अल्मोड़ा, अगस्त 27 -- Almora News: सोमेश्वर। कांटली गांव में गुरुवार को ब्लॉक कांग्रेस ने गांव-गांव चौपाल कार्यक्रम के तहत लोगों से संवाद किया। ब्लॉक अध्यक्ष राजू भट्ट की अध्यक्षता में हुए जनसंवाद में ग्रामीणों ने क्षेत्र की बुनियादी सुविधाओं का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। ग्रामीणों ने कहा कि बदहाल रास्तों, क्षतिग्रस्त ककड़खाव पुल और राशन कार्ड से जुड़ी समस्याओं से वह परेशान हैं। ग्रामीणों ने रोष प्रकट करते हुए कहा कि कोसी नदी में बना क्षतिग्रस्त ककड़खाव पुल और गड्ढों में तब्दील पच्चीसी कांटली सड़क के कारण स्कूली बच्चे, महिलाएं, पर्यटक और व्यापारी रोज दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...