अल्मोड़ा, सितम्बर 29 -- Almora News: कुंवर भाकुनी, सोमेश्वर। प्रदेश कांग्रेस ने सोमेश्वर विस क्षेत्र के पांच ब्लॉकों में अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के अध्यक्षों की नियुक्ति की है। इनमें हेमन्त कुमार को सोमेश्वर, सुनील कुमार आर्या ताकुला, मदन लाल मजखाली, प्रकाश चन्द्र हवालबाग द्वितीय और सुन्दर लाल कंडारकुवा में अध्यक्ष बने हैं। सभी नव नियुक्त अध्यक्षों ने अपने ब्लॉक में संगठन को मजबूत करने, लोगों को जोड़ने व कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...