अल्मोड़ा, नवम्बर 5 -- Almora News: चौखुटिया। ग्राम पंचायत हाट के कवाधार तोक में बुधवार को बंदरों के झुंड ने एक बुजुर्ग महिला पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। लहूलुहान हालत में ग्रामीणों ने घायल महिला को उप जिला चिकित्सालय चौखुटिया पहुंचाया, जहां उनका प्राथमिक उपचार चल रहा है। इस घटना के बाद से क्षेत्र में वन विभाग के प्रति आक्रोश है। लोगों के मुताबिक बुधवार को 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला जसुली देवी अपने घर के आंगन में काम कर रही थीं। इसी दौरान अचानक वहां बंदरों का एक झुंड आ धमका। जब जसुली देवी ने बंदरों को भगाने का प्रयास किया, तो एक बंदर ने उन पर हमला कर दिया। बंदर ने महिला के सिर और घुटने के ऊपर पैर में अपने गहरे दांत और नाखून गड़ा दिए, जिससे वह बुरी तरह लहुलुहान हो गईं। महिला की चीख-पुकार सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने बंदरों को भगाय...