अल्मोड़ा, अक्टूबर 23 -- Almora News: सोमेश्वर। जीआईसी भूलखर्कवाल गांव में कॅरियर काउंसलिंग एवं किशोरावस्था जागरूकता पर कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि तहसीलदार नेहा धपोला और नन्दन सिंह दियाराकोटी रहे। उन्होंने छात्र-छात्राओं को करियर काउंसलिंग, लक्ष्य निर्धारण ​प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी आदि की जानकारी दी। दीक्षा राणा ने महत्वपूर्ण जानकारी दी। यहां प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार उपाध्याय, दिनेश तिवारी, गणेश जोशी, हरीश भोज, भूपेन्द्र बगड़वाल, दीप जोशी आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...