अल्मोड़ा, जुलाई 8 -- Almora News: सीएस सनवाल ,भिकियासैण। नगर पंचायत वार्ड चार निवासी ऩंदन सिंह बिष्ट ने पिछले माह जारी हुई निविदाओं में अनियमितता, आगणन में अधिक धनराशि प्रदर्शित करने आदि की शिकायत डीएम से की थी। अब निविदाओं की जांच के लिए एसडीएम रिंकू बिष्ट की ओर से कमेटी गठित की गई है। दो सप्ताह के भीतर ईओ का पक्ष जानते हुए शिकायतकर्ता की मौजूदगी में स्थलीय निरीक्षण कर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...