Almora News: कनरा गांव के गधेरे में क्षत विक्षत शव मिलने से हड़कंप
अल्मोड़ा, अक्टूबर 26 -- Almora News: अल्मोड़ा। जैंती तहसील के चुपड़ा गांव निवासी एक युवक का क्षत-विक्षत शव करीब एक महीने बाद कनरा गांव के गधेरे में बरामद हुआ है। ग्रामीणों की सूचना के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा। स्थानीय लोगों के अनुसार मृतक पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से बीमार चल रहा था। पुलिस के मुताबिक 40 वर्षीय कल्याण सिंह बीती 25 सितम्बर बिना बताए अपने घर से कहीं चला गया था। परिजनों की ओर से काफी खोजबीन करने के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं मिला, तो थक-हारकर मृतक की पत्नी ने एक अक्तूबर को लमगड़ा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इधर, शनिवार शाम चार बजे कनरा गांव के पास ग्रामीणों ने एक सड़ी-गली लाश देखी, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई।सूचना मिलते ही लमगड़ा एसओ प्रमोद पाठक के निर्देश पर जैती चौकी प्रभारी धर्मेंद्र यादव, मो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.