Almora News: एसएसबी में सतर्कता सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई
अल्मोड़ा, अक्टूबर 26 -- Almora News: रानीखेत। सीमांत मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) रानीखेत में सोमवार को सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ सत्यनिष्ठा की शपथ के साथ हुआ। 26 अक्टूबर से एक नवंबर तक आयोजित होने वाले सप्ताह की थीम 'सत्यनिष्ठा से समृद्धि' रखी गई है। महानिरीक्षक अमित कुमार ने अधिकारियों और बल कार्मिकों को ईमानदारी व निष्ठा से कार्य करने की शपथ दिलाई। उन्होंने संगठन और राष्ट्र के विकास के लिए पारदर्शिता, जवाबदेही तथा उच्च नैतिक मूल्यों को आवश्यक बताया। सप्ताह के दौरान वॉकथॉन, कार्यशाला और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस मौके पर उपमहानिरीक्षक परीक्षित बेहेरा, डॉ. चंद्रा ह्यांकी, कमांडेंट गोविंद सिंह भंडारी सहित अन्य अधिकारी व जवान मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.