अल्मोड़ा, अक्टूबर 23 -- Almora News: मुकेश सक्टा, अल्मोड़ा। एसएसपी चंद्रशेखर आर घोडके ने शुक्रवार को पुलिस लाइन में जवानों की शारीरिक दक्षता परखी। जवानों के साथ दौड़ लगाकर सभी को नियमित व्यायाम कर फिट रहने को प्रेरित किया। इस दौरान तेज चाल, ड्रिल, शस्त्राभ्यास व स्क्वाड ड्रिल का अभ्यास भी कराया। यहां सीओ बलवंत सिंह, प्रतिसार निरीक्षक मोहित कुमार, मुख्य अग्निशमन अधिकारी नरेन्द्र सिंह कुंवर, सीओ संचार राजीव कुमार आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...