अल्मोड़ा, नवम्बर 5 -- Almora News: मुकेश सक्टा, धौलछीना। भैंसियाछाना में लंबे समय से एम्बुलेंस खराब पड़ी हुई है। इसका खामियाजा गुरुवार को गिरने से घायल हुई महिला को भुगतना पड़ा। पीएचसी से रेफर महिला को अल्मोड़ा अस्पताल ले जाने के लिए एम्बुलेंस ही नहीं मिली। परिजनों ने टैक्सी के सहारे महिला को अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के मुताबिक, भैंसियाछाना निवासी 34 वर्षीय कविता पांडे पत्नी विजय पांडे रास्ते में गिरने से घायल हो गई थी। परिजन स्थानीय ग्रामीणों की मदद से महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भैंसियाछाना लेकर पहुंचे। अस्पताल में कविता का प्राथमिक उपचार किया गया, लेकिन महिला की हालत गंभीर बनी हुई थी। इस कारण महिला को अल्मोड़ा रेफर किया गया। यह भी पढ़ें- Dehradun News: सड़क नहीं, तो कुर्सी ही बनी एंबुलेंस! बीमार महिला को प्लास्टिक की कुर्सी पर ...